नवरात्रि में कुट्ट का आटा खाने से लोग हुए बीमार, दिल्ली के अलग- अलग इलाकों से आई खबर
नवरात्रि के पवित्र मौके पर दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। बता दें कि कुट्टू के आटे से उन्हें उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल लोगों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत की है, मामले में जांच जारी है




