पर्णो मित्रा TMC में शामिल बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका
पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री और टीवी फेस पण मित्रा ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से टीएमसी की सदस्यता ली। टीएमसी में शामिल होने के बाद पर्ण ो मित्रा ने बीजेपी में जाने के अपने पुराने फैसले को गलती बताते हुए कहा कि अब उन गलतियों को सुधारने का समय है। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व को भरोसेमंद बताते हुए कहा कि टीएमसी से जुड़ना उनके लिए एक नया और सकारात्मक अवसर है।चुनावी साल की शुरुआत में इस दल बदल को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब पण पहले बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। पर्णों के इस कदम से बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है और आने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।




