News

इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप ! 2 घंटे हवा में अटकी रही यात्रियों की सांसें, वापस लौटना पड़ा कोचि

कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण विमान कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौट आया है. इंडिगो की फ्लाइट 6E1403 को 6 सितंबर को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है. बता दें, ये विमान लगभग दो घंटे तक हवा में रहा. फ्लाइट 6E 1403 सुरक्षित लैंड हो गई है और अब इसकी जांच की जा रही है. इस फ्लाइट में 180 से अधिक यात्री सवार थे. बाद में नए क्रू के साथ फ्लाइट को फिर से शेड्यूल किया गया और ये सुबह 3.30 बजे दोबारा रवाना हुई. PTI के मुताबिक, फ्लाइट 6E-1403 (COK-AUH) शुक्रवार रात 11.10 बजे कोच्चि से रवाना हुई थी और तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के लगभग 1.44 बजे वापस शहर लौट आई थी.इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि 6 सितंबर 2025 को कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1403 में तकनीकी समस्या का पता चला. सुरक्षा को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस लौटाने का फैसला किया और विमान सुरक्षित रूप से कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा है. विमान आवश्यक रखरखाव जांचों से गुजर रहा है और उड़ान फिर से शुरू होने से पहले इसकी देखरेख की जा रही है. इस दौरान यात्रियों की यात्रा पूरी करने के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान का प्रबंध किया गया.एयरलाइन ने कहा कि उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद है और यात्रियों को आगे की यात्रा सुनिश्चित करते हुए भोजन और नाश्ता भी दिया गया. बयान में कहा गया है कि इंडिगो में हम अपने ग्राहकों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा और संरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना