News

PAK की जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला ! जोरदार विस्फोट के बाद पटरियों से उतर गई ट्रेन

पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस मंगलवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग इलाके में एक जोरदार धमाके के बाद पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि धमाका रेल की पटरियों पर हुआ, जिसके बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर भेजे गए. उन्होंने यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया. कुछ समय पहले ही इस ट्रेन पर बलूच विद्रोहियों द्वारा हमला और अपहरण की घटना हुई थी. ऐसे में ताजा अटैक से यात्रियों में दहशत फैल गई. रिपोर्ट के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस की पटरियों पर पेशावर में आईईडी फिक्स कर ब्लास्ट किया गया. इस विस्फोट से ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इस धमाके की बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी ली है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना