PAK की गजब बेइज्जती ! 40 मिनट इतंजार, फिर भी नहीं आए पुतिन, बिन बुलाए मीटिंग में घुसे शहबाज़
पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर शहबाज़ शरीफ रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले थे। लेकिन, मीटिंग में एक ट्विस्ट आ गया। एक वीडियो में शरीफ पुतिन और तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप ए गन के बीच बंद कमरे में हो रही मीटिंग में घुस जाते हैं, क्योंकि रूसी लीडर के साथ उनकी अपनी तय बाइलेटरल मीटिंग में देरी हो गई थी।विदेश मंत्री इसहाक डार के साथ एक कमरे में 40 मिनट इंतज़ार करने के बाद, बेसब्र होते शरीफ उस जगह पर गए जहां पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मिल रहे थे, उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम थोड़ी देर बात तो हो जाएगी। लेकिन, कहा जाता है कि शरीफ करीब 10 मिनट बाद कमरे से चले गए।




