News

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के बदले सुर, बोले- ‘हम भारत-रूस के संबंधों का सम्मान करते हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि पाकिस्तान, भारत और रूस के संबंधों का सम्मान करता है और यह बिल्कुल ठीक है. चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन के साथ बैठक के दौरान शहबाज़ शरीफ ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि पाकिस्तान भी रूस के साथ मज़बूत संबंध चाहता है.उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान का समर्थन करने और क्षेत्र में संतुलन बनाने की कोशिश करने के लिए आपका धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं जानता हूं और मुझे यह कहना होगा कि हम भारत के साथ आपके संबंधों का सम्मान करते हैं… और यह बिल्कुल ठीक है. हम बहुत मज़बूत संबंध भी बनाना चाहते हैं… और ये संबंध क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के पूरक होंगे।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना