सीतापुर में पीएसी जवान को गोलियां लगी: टावर पर ड्यूटी के दौरान मौत, खुद की राइफल से हुई फायरिंग
जवान वॉच टॉवर पर ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी उसकी खुद की इंसास रायफल से तीन राउंड फायरिंग हो गई। तीनों गोलियां ठुड्डी को चीरते हुए सिर से पार हो गईं। गोली की आवाज सुनते ही दूसरे पीएसी कर्मी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




