मुस्लिम महिलाओं की PM मोदी के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली राखी
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और पूरे देश में बहनों ने भाइयों के लिए राखी तैयार करना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में काशी की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास थीम वाली राखी बनाई है. यह राखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित है और इसमें प्रधानमंत्री को देश की बेटियों की रक्षा के लिए धन्यवाद देने का भाव है.असल में मुस्लिम महिला फाउंडेशन के बैनर तले मुस्लिम और हिंदू बहनों ने मिलकर अपने हाथों से ये विशेष राखियां तैयार की हैं. यह परंपरा कोई नई नहीं है. पिछले कई सालों से मुस्लिम महिलाएं रक्षाबंधन के मौके पर पीएम मोदी को राखी भेजती रही हैं. इस बार राखियों के साथ एक पत्र भी भेजा जाएगा. जिसमें तीन तलाक कानून खत्म करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा.




