NCERT सिलेबस में ऑपरेशन सिंदूर, स्कूल की किताबों में होगा पहलगाम हमले का जिक्र
NCERT ने ऑपरेशन सिंदूर पर खास मॉड्यूल जारी किया है. इस तरह से अब इसको NCERT सिलेबस में शामिल कर लिया गया है. इसे कक्षा तीन से लेकर 12 तक किताबों में पढ़ाया जाएगा. इस मॉड्यूल में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी. बल्कि यह शांति लाने के लिए भी उठाया गय कदम था. इसके साथ ही यह ऑपरेशन जान गंवाने वाले लोगों का सम्मान लौटाने का भी एक प्रयास था. ऑपरेशन सिंदूर के करीब तीन महीने के बाद इसे पाठ्यक्रम में सप्लीमेंट्री मटीरियल के रूप में शामिल किया गया है.इस मॉड्यूल में कहा गया है कि वैसे तो पाकिस्तान पहलगाम हमले में डायरेक्ट इंवॉल्वमेंट से इनकार करता है. लेकिन इसे पाकिस्तानी के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के सीधे आदेश पर अंजाम दिया गया था. इस मॉड्यूल में कहा गया है कि वैसे तो पाकिस्तान पहलगाम हमले में डायरेक्ट इंवॉल्वमेंट से इनकार करता है. लेकिन इसे पाकिस्तानी के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के सीधे आदेश पर अंजाम दिया गया था. एक मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर का विवरण भी दिया गया है. इसमें बताया गया है कि भारत ने पाकिस्तान और PoK में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मिसाइलें दागीं. इसके अलावा हवाई हमले भी किए गए।




