दो महीने में सिर्फ इतने वापस … अभी भी लोग दबाए बैठे हैं ₹5669Cr, 2000 के नोट पर RBI का अपडेट
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा साल 2023 में सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के गुलाबी नोटों (Rs 2000 Note) की शत प्रतिशत वापसी अभी तक नहीं हो सकी है. 2025 के आखिरी दिन तक के आंकड़े आ चुके हैं और RBI ने बताया है कि अभी भी 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू के गुलाबी नोटों की वापसी का इंतजार है. यानी इतनी रकम के बंद हुए बडे नोट अभी भी लोगों के पास मौजूद हैं. खास बात ये है कि रिटर्न सुविधाएं जारी होने के बावजूद लोगों द्वारा इनकी वापसी की रफ्तार बेहद धीमी पड़ी है.RBI ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है और बताया है कि 19 मई 2023 को सर्कुलेशन से बाहर किए गए इन गुलाबी नोटों की पूरी वापसी अभी तक नहीं हो सकी है. उस समय बाजार में 3.56 लाख करोड़ रुपये के ये बडे नोट मौजूद थे और बीते 31 दिसंबर 2025 तक कुल 98.41% नोटों की वापसी हुई है. अभी भी लोगों के पास 5,669 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट मौजूदहैं.




