आने-जाने का एक ही रास्ता, रेलिंग टूटी और… आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़, 12 लोगों की मौत
श्रीकाकुलम: आंध्र प्रदेश के मंदिर में एकादशी के अवसर पर बड़ा हादसा हुआ है. श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर भारी भीड़ के चलते भगदड मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर एक निजी मंदिर है, विभाग के अधीन नहीं है. मंदिर की ओर से इतनी बड़ी भीड जुटने की अनुमति नहीं ली गई थी. सरकार को इस बारे में सूचित नहीं किया गया था. ये बात भी सामने आई है कि जहां तीर्थयात्री एकत्रित हुए थे, वहां निर्माण कार्य चल रहा था. भगदड की एक वजह यह भी हो सकती है. आरटीजीएस मंत्री के रूप में मंत्री लोकेश दुर्घटना की जांच करवा रहे हैं.




