रिटायर्ड DSP की छाती पर बैठा एक बेटा, दूसरे ने बांधे हाथ-पैर, पत्नी ने छीने ATM और मोबाइल
औलाद को बुढ़ापे का सहारा और पत्नी को जीवनसाथी माना जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना मोबाइल में कैद हुई. पैसों के लिए सेवानिवृत्त डीएसपी के साथ अर्धनग्न अवस्था में इस घटना को अंजाम दिया गया. ग्रामीणों ने इसे मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.
दरअसल, रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव को उनकी पत्नी और पुत्रों ने रस्सी से बांधा और मारपीट की. एक बेटा उनकी छाती पर बैठ गया, हाथ बांधे, जबकि दूसरे ने पैर बांधे. वे उन्हें जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे. ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी को बंधन से मुक्त किया गया.बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट पर मिली लाखों की राशि को लेकर यह विवाद हुआ. प्रतिपाल सिंह 15 साल से पत्नी और बच्चों से अलग रहे थे.




