रक्षाबंधन पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे बना जाम का जाल, कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें
रक्षाबंधन का त्योहार आते ही गाजियाबाद की सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति देखने को मिली. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई. सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों से त्योहार की तैयारियों के लिए बाहर निकले. कोई बहन अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी तो कोई मिठाई और गिफ्ट खरीदने बाजार पहुंचा. इसी वजह से सड़कों पर अचानक गाड़ियों की संख्या बहुतज्यादा बढ गई. जिससे पूरे शहर में ट्रैफिक कादबाव बढ गया.




