48 घंटों तक ट्रेडमिल पर दौड़ा.. ओडिशा के सुमित ने बना डाला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
एथलीट सुमित कुमार सिंह ने 48 घंटे तक मैनुअल ट्रेडमिल पर लगातार दौड लगाकर करीब 201.5 किलोमीटर तय किए और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. राउरकेला में हुए इस ऐतिहासिक प्रयास की गिनीज ने पुष्टि भी कर दी है. इससे पहले सुमित 12 घंटे की ट्रेडमिल रन में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं. यह उपलब्धि फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और दृढ संकल्प का मजबूत संदेश देती है.




