News

अब तो तू पहचानेगा ! गाली दी और बरसा दीं गोलियां, एएमयू में शिक्षक की सरेआम हत्या से मची सनसनी

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में बुधवार रात हुए कंप्यूटर टीचर दानिश राव हत्याकांड के मामले में नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि दानिश राव अपने दो दोस्तों के साथ लाइब्रेरी कैंटीन में चाय पीने गए थे. उसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो नकाबपोश वहां आ गए. हमलावरों ने “दानिश भाई अब तो पहचान लोगे” कहते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दीइस हमले में टीचर राव के सिर में दो गोलियां लग गईं. गोली लगने की वजह से टीचर दानिश राव मौके पर ही जमीन पर गिर गए. वो खून से लथपथ हो गए थे. लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. वहीं, वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए, जिनका 12 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना