अब बैंकों के चक्कर लगाए बिना सीधा मिलेगा UPI से लोन
अब छोटे-छोटे लोन लेने वालों को जल्द ही राहत मिलने वाली है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद अब UPI पर क्रेडिट लाइन की सुविधा शुरू होने जा रही है. बैंकों की योजना है कि छोटे-छोटे लोन अब सीधे UPI ऐप्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाए जाएं. इस सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. अगर ये योजना वाकई पर धरातल पर आ जाती है तो. कहा जा रहा है कि इस योजना के ग्राउंड पर उतरने के बाद छोटे-छोटे लोन के लिए कस्टमर को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे.




