अब कभी नहीं बन पाएंगी विधायक’, शिवपाल यादव का पूजा पाल पर बड़ा हमला
इटावाः समाजवादी पार्टी से निष्कासत की गईविधायक पूजा पाल पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा हमला किया है। शिवपाल ने कहा “जो हाल केशव प्रसाद मौर्य का हुआ है वही हाल पूजा पाल का भी होगा। वह आगे कोई चुनाव भी नहीं जीत पाएंगी।’
इटावा डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक में तिरंगा फहराने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को किया याद। अपने भाषण में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी हमारे सामने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी कई चुनौतियां हैं। शिवपाल सिंह ने बीजेपी पर झूठ बोलने और आम नागरिकों को झांसा देने का आरोप लगाया।




