टीचर्स के टॉर्चर से परेशान Noida की मेडिकल छात्रा ने दी जान यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला शव
ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी BDS सेकेंड ईयर की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा के कमरे से कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें दो प्रोफेसरों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. इसके विरोध में परिजनों के साथ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।




