कोई नहीं मानता कि PAK ने किया, पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा कि भारत सरकार इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय में किसी भी देश ने इस दावे पर भरोसा नहीं जताया है.
दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. घटना के वक्त पर्यटक मैदान में समय बिता रहे थे. हमले के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद भारत सरकार ने सर्वदलीय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडलों को 33 देशों में भेजा था, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को बेनकाब किया जा सके. इन प्रतिनिधिमंडलों में कांग्रेस नेता शशि थरूर, मनीष तिवारी और आनंद शर्माशामिल थे.




