News

नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं को ₹2500 करोड़ दिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 अक्टूबर को राज्य की 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में कुल 2500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. सभी महिला लाभार्थियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी गई. नीतीश कुमार ने इस दौरान महिला लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा ‘चुनाव आ रहा है, आप लोग ध्यान दीजिएगा.’इससे पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी. इस दौरान उन्होंने इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे. यानी 7500 करोड़ रुपए. अब तक इस योजना के तहत कुल 1 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपए मिल चुके हैं.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना