नीतीश सरकार का बड़ा दांव चुनाव से पहले 100 यूनिट बिजली फ्री देने की है तैयारी
बिहार में नीतीश सरकार चुनावी साल में परिवारों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. 100 यूनिट तक हर परिवार को मुफ्त बिजली देने की योजना बनाई गई है. अब इस योजना पर कैबिनेट की बैठक में अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है. चुनाव के साल में नीतीश सरकार के इस दांव को काफी अहम माना जा रहा है.




