15 अगस्त से सस्ता होगा टोल! मात्र 3000 रुपए में बनेगा FASTag पास और 200 ट्रिप फ्री
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस साल 15 अगस्त से फ़ास्टैग आधारित सालाना पास शुरू करने की घोषणा की है। इसी को लेकर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है। 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTAG आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से 1 वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।




