News

नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार भारत लाने की तैयारी शुरु

पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले में भगोड़ा घोषित नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. अमेरिका के अधिकारियों ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को शुक्रवार (4 जुलाई, 2025) को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया. ये गिरफ्तारी भारत की दो बड़ी एजेंसियों ED और CBI की तरफ से की गई एक्स्ट्राडिशन रिक्वेस्ट के आधार पर हुई है.नेहाल मोदी भारत के सबसे बडे बैंकिंग घोटालों में से एक पंजाब नेशनल बैंक स्कैम में वांटेड है. जांच में सामने आया है कि उसने अपने भाई नीरव मोदी के लिए काले धन को सफेद करने और छुपाने में अहम भूमिका निभाई थी. ED और CBI की जांच में ये भी पाया गया है कि नेहाल मोदी ने कई शेल कंपनियों के जरिए बड़ी रकम को विदेशों में इधर-उधर किया. उसका मकसद था धोखाधड़ी से कमाई गई रकम को ट्रैक से बाहर रखना।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना