निमिषा प्रिया की होगी रिहाई ! यमन में फांसी टलने के बाद जल्द मिलेगी खुशखबरी
यमन में फांसी की सजा का इंतजार कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जल्द ही रिहाई हो सकती है. केस में अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टर के ए पॉल ने ये दावा किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि निमिषा रिहा होने के बाद जल्द ही भारत भी वापस आएंगी।
यमन में क्लीनिक चलाने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया पर अपने ही पार्टनर अब्दो महदी की हत्या का आरोप है, इस मामले में ही निमिषा को फांसी की सजा सुनाई गई थी. नर्स के परिजनों ने पीड़ित परिवार से ब्लड मनी पर बातचीत की, लेकिन पीड़ित परिवार इस पर तैयार नहीं हुआ था, इसके बाद निमिषा को फांसी देने के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की गई थी, मगर एन वक्त पर उसे टाल दिया गया था.




