नेपाल का सुप्रीम कोर्ट अब तंबू में शिफ्ट, Gen Z के हंगामे में 36 हजार से ज्यादा रिकॉर्ड जलकर स्वाहा
नेपाल में हुए Gen Z प्रदर्शनों के दौरान सुप्रीम कोर्ट की इमारत में आग लगा दी गई थी. 14 सितंबर को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट टेंट के भीतर लगाई गई. इन टेंट के ऊपर ‘सुप्रीम कोर्ट नेपाल’ लिखा था. बताया जा रहा है कि आग में कम से कम 26,000 मामलों के रिकॉर्ड के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय परिसर में संग्रहीत 36,000 फाइलों के रिकॉर्ड नष्ट हो गए.




