नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने दिया अपने पद से इस्तीफा
नेपाल की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ आया है। गृह मंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम आज के प्रदर्शन के दौरान हुए दमन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उठाया। कैबिनेट बैठक में रमेश लेखक ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा। यह इस्तीफा नेपाल में राजनीतिक और सामाजिक हलचल के बीच आया है, जहां सोशल मीडिया बैन के खिलाफ Gen-Z आंदोलन तेज़ी पकड़ रहा है।




