Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
Naxal Encounter: छत्तीसगढ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को घोर नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड हुई. मुठभेड में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया. गोलीबारी में एक जवान भी शहीद हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में मुठभेड हुई. सुरक्षा बल के जवान पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए।




