नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक
नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक रखा गया है। एक दिन हले कोहिमा राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 8 अगस्त को गणेशन चेन्नई स्थित अपने घर पर बेहोश हो गए थे और उनके सिर में चोट लग गई थी। जिसका इलाज चल रहा था।




