News

नहीं रहे नागालैंड के गवर्नर ला गणेशन अस्पताल में भर्ती थे, गिरने से सिर में चोट लगी थी

नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दरअसल 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने आवास में गिरने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी और वे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में गहन चिकित्सा देखभाल में थे, जहां आज उनकी मृत्यु हो गई है। बता दें कि ला. गणेशन का पूरा नाम ला गणेशन अय्यर हैं, जिनका जन्म 16 फरवरी 1945 को हुआ था। गणेशन ने 20 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले गणेशन 27 अगस्त 2021 से 19 फरवरी 2023 तक मणिपुर के 17वें राज्यपाल और 28 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) की भूमिका निभा चुके हैं।

कौन थे एल. गणेशन

एल गणेशन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। गणेशन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक अनुभवी नेता थे।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना