मुजफ्फरपुरः शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले
बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ी घटना हो गई. जहां शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई और एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए. वहीं, 5 लोग झुलस भी गए. जिन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 की है.




