कबीरधाम’ के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मुस्तफाबाद, CM योगी ने किया ऐलान
लखीमपुर के कबीर धाम आश्रम में CM योगी ने धर्मशाला का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज यूपी में डबल इंजन की सरकार है। हम प्रमुख धर्मस्थलों का पुनरुद्धार कर रहे हैं। पहले पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में जाता था। हमने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया। फैजाबाद का नाम भी बदलकर अयोध्या किया। अब मुस्तफाबाद का नाम कबीरधाम किया जाएगा।




