मुश्किल में इजराइल, सिर्फ 10-12 दिन का बैकअप बचा
ईरान द्वारा सैकड़ों मिसाइलें दागने के चलते इजराइल की रक्षा प्रणाली को दबाव का सामना करना पड़ रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल की इंटरसेप्टर मिसाइलें खत्म हो रही हैं और रक्षा प्रणालियां केवल 10-12 दिन ही काम कर पाएंगी। रक्षा रखरखाव एक बोझ बन गया है। वहीं WSJ ने ईरान के लिए कहा कि ईरान का मिसाइल भंडार आधा खाली हो चुका है। ऐसे में युद्ध में अमेरिका का रुख महत्वपूर्ण हो जाएगा।




