UP में बदले जाएंगे 11 से अधिक कानून, इन अपराधों में नहीं होगी जेल, CM योगी का बड़ा फैसला
UP सरकार ‘सुगम्य व्यापार विधेयक 2025’ लाने जा रही है जिसके जरिए 11 से अधिक कानूनों में बदलाव कर उन्हें अपराध की श्रेणी से मुक्त किया जाएगा,आबकारी अधिनियम, शीरा अधिनियम, वृक्ष संरक्षण अधिनियम, राजस्व संहिता, गन्ना अधिनियम, भूगर्भ जल अधिनियम, नगर निगम अधिनियम, प्लास्टिक कचरा निस्तारण अधिनियम, सिनेमा अधिनियम तथा क्षेत्र व जिला पंचायत अधिनियम सहित कई कानूनों को अधिक व्यावहारिक स्वरूप दिया जाएगा। इनमे जहां पहले जेल की सजा का प्राविधान था, वहां अब अधिक आर्थिक दण्ड व प्रशासनिक कार्रवाई को वरीयता देने की योजना है।




