मंत्री विज की धमकी से घाटे में बिकाHR8888888 नंबर: पिछली बार ₹1.17करोड़ की लगी थी बोली; बोलीदाता रकम नहीं भर पाया
हरियाणा में बुधवार (10 दिसंबर) को हुई वीआईपी नंबरों की नीलामी में वीआईपी नंबर HR8888888 केवल 26.71 लाख रुपए में बिक गया। पिछली बार की नीलामी में इस नंबर के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली लगी थी, लेकिन बोलीदाता दाम नहीं चुका पाया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बोलीदाता की संपत्ति की जांच करने के आदेश दिए थे।इसके बाद परिवहन विभाग को वीआईपी नंबर HR8888888 की दोबारा से नीलामी करवानी पड़ी। इस नीलामी में पिछली बार बोली लगाने वाले व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। इस नंबर को अब कैथल की रहने वाली महिला सुषमा ने खरीदा है। उन्हें 3 दिन के अंदर यह पैसा जमा करवाना है।




