News

Meerut: टोल प्लाजा पर सेना के जवान और उसके भाई को पीटा, कपडे फाड़कर कर दिया लहूलुहान, इस बात पर हुआ विवाद

मेरठ करनाल हाईवे पर भूनी टोल के कर्मचारियों ने रविवार रात गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल को पीटा। बचाव करने पर उसके भाई शिवम से भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। वहीं, घटना बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। जबकि आरोपी टोल कर्मचारी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।

जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर में राजपूत बटालियन में तैनात सेना का जवान गांव गोटका निवासी कपिल कांवड यात्रा के दौरान छुट्टी पर आया था। सोमवार को उसे श्रीनगर में ड्यूटी पर अपनी बटालियन में आमद करानी थी। जिसके लिए सोमवार की सुबह 5 बजे दिल्ली से उसकी फ्लाइट थी।

रविवार की रात 9 बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहा था। भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकलने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने सेना के जवान के साथ मारपीट कर दी। दोनों किसी तरह से भाग कर जान बचाई।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना