शादी चली डेढ साल, गुजारा भत्ता चाहिए हर महीने 1 करोड़, SC भी हैरान
महाराष्ट्र की एक महिला ने 18 महीने की शादी के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक करोड़ रुपये मासिक गुजारा भत्ता मांगा है. न्यायालय ने महिला की शिक्षा और रोजगार क्षमता पर सवाल उठाए. पति के वकील ने भी महिला की मांग का विरोध किया. अदालत ने मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.सीजेआई गवई की बेंच ने सुनवाई की शुरुआत में महिला से पूछा- आपकी मांग क्या है? क्योंकि महिला बिना किसी वकील के गुजारा भत्ते की मांग पर खुद दलील पेश कर रही थी. जवाब में महिला ने कहा कि मुझे बस मुंबई वाला घर और ₹12 करोड़ का गुजारा भत्ता चाहिए।




