देश में बडे आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम, ISIS के तीन टेररिस्ट गिरफ्तार, गुजरात ATS का बड़ा एक्शन
ISIS Terrorist Arrested: देश के दुश्मन आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की फिराक में हैं. हर पल और हर घड़ी साजिशें रची जा रही हैं.गुजरात के आतंक विरोधी दस्ते (GujaratATS) ने ऐसी ही एक बड़ी साजिश को बेनाकबकिया है. आतंकी हमले की साजिश रच रहे ISIS के तीन ट्रेंड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि ये तीनोंआतंकवादी कई महीनों से गुजरात एटीएस केरडार पर थे. इससे पहले भी देश में हमले कीसाजिश रचने और नवयुवकों को गुमराह करउन्हें आतंक के दलदल में घसीटने का पर्दाफाश किया गया था. झारखंड की राजधानी रांची से कुछ आरोपियों को पकड़ा भी गया था.




