गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल, सभी 16 मंत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार में सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा है. सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के घर पर 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को अहम मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया. इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रियों की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं. गुजरात के मंत्रियों द्वारा दिए गए इस्तीफे राज्यपाल को सौंप जाएंगे. उन सभी के इस्तीफे तैयार थे. मंत्रियों ने इस्तीफे पर साइन कर दिए थे. कोई और निर्देश नहीं दिए गए है।




