निजामुद्दीन दरगाह इलाके में बड़ा हादसा, हुजरे की छत गिरी, 5 लोगों की मौत
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके मेंशुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. दरगाह शरीफ पत्ते शाह (Nizamuddin Dargah Sharif Patte Shah) के हुजरे की छत का हिस्सा अचानक गिर गया. इसमें कई लोग दब गए. फायर विभाग के मुताबिक हादसा दोपहरकरीब 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ. मौके परपुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीममौजूद हैं. इलाके को घेरकर राहत-बचाव कार्यजारी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक लगभग 10से 12 लोगों को निकाला गया है. प्राप्तजानकारी के अनुसार अब तक 5 लोगों की मौतकी खबर है. 3 महिला और 2 पुरुष की एम्सट्रामा सेंटर में मौत हुई है.




