महाराष्ट्र निकाय चुनाव: गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पांगारकर जीते
पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले के 18 आरोपियों में से एक श्रीकांत पांगारकर महाराष्ट्र नगर निकाय की अपनी सीट जीत गए हैं.पांगारकर जालना महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग क्रमांक 13 से निर्दलीय उम्मीदवार थे. उनके खिलाफ भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशी खडे थे और सब हार गए. हालांकि, शिवसेना ने यहां अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था.




