लखनऊ फिर हुआ शर्मसार; पीएम मोदी के प्रोग्राम के बाद गमले चुराकर ले गए कार- स्कूटी सवार
राजधानी लखनऊ में एक बार फिर गमला चोर सक्रिय हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था. इसके कुछ ही घंटों बाद, वहां सजावट के लिए रखे गए सैकड़ों गमले लोग अपनी स्कूटी और कारों में भरकर ले गए. पुलिस की मौजूदगी में लोग गमले चोरी कर रहे थे. अब इस मामले में कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है.एक गमले की कीमत करीब 100 रुपये वीडियोमें साफ देखा जा सकता है कि वीआईपी कार्यक्रम खत्म होते ही लोग कैसे सार्वजनिक संपत्ति पर टूट पड़े कोई स्कूटी पर गमले लाद रहा है, तो कोई अपनी महंगी कार में चोरी करके फूल के गमले रख रहा है.




