लखनऊः पलासियो मॉल में हुई फायरिंग, बाउंसर से हुआ था विवाद, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पलासियो मॉल के गेट पर सुरक्षा कर्मचारियों से विवाद के बाद एक युवक ने हवाई फायरिंग की. पुलिस ने तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।




