LIVE: मुंबई, दिल्ली… इन शहरों में आज भी IndiGo की फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट की आई एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइन में आई अचानक स्टाफ शॉर्टेज और तकनीकी मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या ने पूरे देश में हजारों यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम सहित कई एयरपोर्टों पर बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द या लेट हो रही हैं, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनलों पर भारी भीड है. कई जगह यात्रियों ने नाराजगी जताई, और सोशल मीडिया पर इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है.
इंडिगो के बेड़े और कनेक्टिविटी नेटवर्क की वजह से पूरे देश में इसका असर दिखा है. देर रात एयरपोर्ट प्राधिकरण और इंडिगो की ओर से एडवाइजरी जारी की जाती रहीं, मगर स्थिति देर रात 12 बजे तक भी संभलने में वक्त लग रहा था.




