क्रैश हुआ लेंसकार्ट IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम, लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना बहुत कम
लेंसकार्ट IPO के शेयरों की सोमवार को शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई और यह अपने आईपीओ मूल्य से लगभग 3 प्रतिशत छूट पर सूचीबध्द हुआ। आईवियर रिटेलर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 31 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच प्राथमिक बाजार में 28.26 गुना अभिदान मिला।
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर एनएसई पर 395 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबध्द हुए, जो इसके आईपीओ मूल्य से 1.74 प्रतिशत कम है। 7,278 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का मूल्य दायरा 382- 402 रुपये प्रति शेयर था।




