रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित लेखपाल ने तहसील में खाया जहर, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
UP के हापुड मे ₹500 की रिश्वत के आरोप मे निलंबित होने के बाद लेखपाल सुभाष मीणा ने जहर खाकर जान दे दी। खतौनी के बदले यह रिश्वत सुभाष के असिस्टेंट मिंटू ने ली थी। शिकायत पर DM ने मिंटू पर FIR कराई थी.. जिसकी वज़ह से लेखपाल सस्पेंड हुए थे। रिश्वत के इल्ज़ाम पर सुभाष इतने आहत हुए की जान दे दी। आपको बता दें कि लेखपाल की रिटायरमेंट मे सिर्फ 8 माह रह गए थे. अब इस केस की जाँच कमिश्नर व DIG मेरठ करेंगे। CM योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान ले लिया है। वही इस मामले मे प्रदेश भर के लेखपाल आंदोलन की राह पर है।




