रैंकिंग में मेलोनी और ट्रंप को भी छोड़ा पीछे, PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉर्निंग कंसल्ट की जुलाई 2025 की रिपोर्ट में 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है. यह सर्वे चार से दस जुलाई के बीच 20 से अधिक देशों के नेताओं पर आधारित था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं.इस सर्वे के अनुसार लोकप्रियता के मामले में डोनाल्ड ट्रंप और मेलोनी जैसे नेता भी पीएम मोदी से पीछे हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग हैं. उन्हें 59 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं. उन्हें 57 फीसदी वोट मिले हैं. इनके बाद कनाडा के मार्क कार्नी को 56 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज को 54 फीसदी वोट मिले हैं. जबकि डोनाल्ड ट्रंप को अप्रूवल रेटिंग में 44 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं इटली की जॉर्जिया मेलोनी को 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है।




