नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज लखनऊ कोर्ट में पेश होंगे : 5 बार गैरहाजिर रहे, आज आखिरी मौका; सेना पर विवादित टिप्पणी का है मामला
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने गलवान मेः चीन के साथ हुई सैनिकों की झड़प पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद उत्पन्न हुआ। सीमा सड़क संगठन के सेवानिवृत्त निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने राहुल के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया।अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी भारतीय वायुसेना के अधिकारी शुभांशु शुक्ला के घर भी जा सकते हैं।




