दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स लैरी एलिसन अपनी 95% संपत्ति करेंगे दान
ओरेकल के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स लैरी एलिसन ने अपनी संपत्ति का 95 प्रतिशत हिस्सा दान करने जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, लैरी एलिसन की कुल नेटवर्थ 373 बिलियन डॉलर (करीब 3311208 करोड़ रुपए) है. लैरी एलिसन अपनी कुल प्रॉपर्टी का 95 प्रतिशत हिस्सा दान में देने का प्लान बना चुके हैं। हालांकि, उन्होंने साफ कहा है कि यह दान उनके अपने नियम और शर्तों पर होगा। गौरतलब है कि हाल ही एलिसन एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। लेकिन कुछ समय बाद वह फिर दूसरे नंबर पर आ गए।




