वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, तीन तीर्थयात्री घायल
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने मार्ग पर भूस्खलन के कारण तीन तीर्थयात्री घायल हो गए हैं. मॉनसून के दौरान जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. इस भूस्खलन में, चट्टाने और मलबा गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं. भूस्खलन के कारण बाण गंगा और लंगर हाल के बीच भूस्खलन होने से हजारों यात्री यात्रा मार्ग में फंस गए हैं. श्राइन बोर्ड स्थिति को नियंत्रित करने और रास्ता साफ करने में जुटा हुआ है.




