News

निमिषा प्रिया की सजा को लेकर MEA का बड़ा बयान

भारत सरकार ने पुष्टि की कि केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी फिलहाल टाल दी गई है. साथ ही ये भी कहा कि उनकी सजा रद्द नहीं की गई है और रिहाई को लेकर फैलाई जा रही खबरें गलत और भ्रामक हैं.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है. निमिषा और उनके परिवार के संपर्क में है. भारत ने स्थानीय यमन के अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की है और कुछ मित्र देशों से भी संपर्क साधा है. रणधीर जायसवाल ने बताया कि हमारे निरंतर प्रयासों के चलते यमन के प्रशासन ने निमिषा प्रिया की सजा को फिलहाल लागू नहीं किया है. हम मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और हरसंभव सहायता दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि उनकी सजा रद्द कर दी गई है और उनकी रिहाई के लिए समझौता हो गया है, लेकिन ये दावे पूरी तरह गलत हैं.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना